फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गोमतीनगर के भूखंडों पर मिले कब्जे, कमेटी करेगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर के विभूति, वास्तु और विराज खंड में कई व्यावसायिक और ग्रुप हाउसिंग के भूखंडों पर कब्जे हैं। इसकी जांच के लिए एलडीए वीसी ने अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में समिति बना दी है। यह 15 दिन में रिपोर्ट देगी। इसके बाद खाली भूखंडों को नीलाम किया जाएगा।
विज्ञापन

वीसी प्रथमेश कुमार ने शुक्रवार सुबह योजना के कई खंडों का निरीक्षण किया। विभूति खंड में स्टेशन के पास 3200 वर्गमीटर के व्यावसायिक भूखंड पर बस्ती मिली। यहां कब्जेदार कबाड़, मोटर सर्विस सेंटर, बैटरी चार्जिंग आदि का काम कर रहे थे। वीसी ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कब्जे हटाने के निर्देश दिए।

पॉलिटेक्निक चौराहे के पास 1500 व 2000 वर्गमीटर के भूखंडों पर भी कब्जे मिले। पता चला कि दोनों भूखंड नीलामी के जरिये बेचे जा चुके हैं, लेकिन आवंटी ने अभी तक रजिस्ट्री नहीं कराई है। वीसी ने ऐसे आवंटियों के खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। लोहिया अस्पताल के पास व्यावसायिक भूखंड पर ठेले-खोमचे वालों का कब्जा मिला। उसी के पास भूखंड पर कार सर्विस व वॉशिंग सेंटर खुला था। वास्तु खंड और विराज खंड-दो में भी कई भूखंडों पर अतिक्रमण मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें