फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ई रिक्शा सवार महिला से बदमाशों ने लूटा पर्स

Sun, 09 Nov 2025 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चौक स्थित केजीएमयू के पास स्कूटी सवार तीन बदमाश ई रिक्शा सवार फिरदौस जहां के हाथ से पर्स लूट ले गए। घटना बुधवार दोपहर की है। फिरदौस के देवर ने चौक थाने में लूट का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


मदेयगंज के रूपपुर खदरा निवासी फिरदौस जहां पांच अक्तूबर की दोपहर दो बजे केजीएमयू गेट-2 के पास फल खरीद कर जैसे ही ई रिक्शे पर बैठीं, वैसे ही पीछे से आए स्कूटी सवार तीन लुटेरे उनके हाथ से पर्स लूट ले गए। पर्स में पांच हजार रुपये, डेबिट कार्ड व अन्य सामान था। मौके पर पहुंची चौक पुलिस ने भी स्कूटी सवार लुटेरों को इधर-उधर तलाशा पर कुछ पता नहीं चल सका। इंस्पेक्टर चौक नागेश उपाध्याय ने बताया कि फिरदौस के देवर तारिक अहमद ने लूट का केस दर्ज कराया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से लुटेरों के बारे में पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें