फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: लड़कियों से कर रहे थे छींटाकशी, युवक ने टोंका तो दबंगों ने झोंकी फायर; घर में लगाई आग

Tue, 17 Dec 2024 09:18 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में शोहदे लड़कियों से छींटाकशी कर रहे थे। एक युवक ने टोंका तो दबंगों ने उस पर फायर झोंक दी। देर रात उसके घर में आग लगा दी। 
विज्ञापन
anuj crime - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में लड़कियों से छींटाकशी करने के विरोध पर दो दबंगों ने युवक पर फायरिंग कर दी। इसमें वह बाल-बाल बच गए। इसके बाद आरोपियों ने देर रात उनके घर में आग लगा दी। घटना में पीड़ित व परिवार ने किसी तरह जान बचाई। सोमवार को पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन


घटना कृष्णानगर इलाके में रविवार की है। गोल्डन सिटी अलीनगर सुनहरा निवासी मनोज मिश्रा के मुताबिक समीम खान और योगेश यादव आए दिन लड़कियों से छेड़छाड़ और छींटाकशी करते हैं। रात नौ बजे दोनों फिर यही हरकत कर रहे थे। 

गोली सिर के पास से निकल गई

मनोज ने विरोध किया तो आरोपियों ने असलहे से फायरिंग कर दी। गोली उनके सिर के पास से निकल गई। इसके बाद दोनों ने ईंट से हमला कर दिया। इससे मनोज का सिर फट गया। भीड़ बढ़ने पर दोनों असलहा लहराते हुए भाग निकले।

आरोप है कि रात तीन बजे दो दबंगों ने पेट्रोल डाल उनके घर में आग लगा दी। धुएं के घुटन के कारण जब मनोज व उनके परिवार की आंख खुली। शोर सुनकर पड़ोसी घर के बाहर जमा हो गए। किसी तरह मनोज ने आग बुझाई। आगजनी में गृहस्थी का काफी सामान जल गया।

पुलिस की दो टीमें गठित

मनोज की सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल की। एसीपी कृष्णानगर सौम्या पांडेय के मुताबिक हत्या का प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस और सर्विलांस टीम गठित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें