ग्रामीणों ने एडीएम और सांसद से भी शिकायतकी। लेकिन, राहत नहीं मिली। वैकल्पिक मार्ग की भी मांग की गई। अंडर पास 12 से अधिक गांव के रहने वाले लोगों का रास्ता है। पानी भरने से चार महीना बाधित रहता है।
यूपी के बहराइच में सुहेलवा मार्ग पर रघुरामपुर के पास स्थित रेलवे अंडर पास आस-पास के गांव वालों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। लोगों की परेशानी को लेकर इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ में जनहित याचिका दाखिल की गई है।
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली और न्यायमूर्ति जसप्रीत सिंह की खंडपीठ ने पंकज कुमार शुक्ला और अन्य की जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद रेलवे विभाग और राज्य सरकार को मामले से संबंधित जानकारी हासिल करने का आदेश दिया। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 23 जनवरी को नियत की है।
चार महीने से ज्यादा समय के लिए मार्ग बाधित रहता
याचिका दाखिल करने वाले अधिवक्ता अभिषेक शुक्ला ने बताया रेलवे अंडर पास के नीचे पानी भर जाने से आस-पास के गांव के आठ हजार से अधिक ग्रामीणों के लिए समस्या बन जाती है। पानी भर जाने के बाद चार महीने से ज्यादा समय के लिए मार्ग बाधित रहा।
एसडीएम और सांसद से भी की गई शिकायत
याचिका दाखिल करने वाले याची ने बताया कि मामले की शिकायत एसडीएम और संबंधित सांसद से भी की गई। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीण इस समस्या से निपटने के लिए वैकल्पिक मार्ग की भी मांग कर रहे हैं।