फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: साधु वेश में आए बदमाशों ने युवक को लूटा

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। आलमबाग स्थित जेल चौराहे के पास मंगलवार दोपहर कार सवार नई दिल्ली शकरपुर निवासी रोहन कश्यप से साधु वेश में आए दो युवकों ने लूटपाट की। लुटेरे उनके गले से सोने की चेन व 4500 रुपये छीन ले गए। पुलिस लूट का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन


रोहन कश्यप आलमबाग स्थित एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं और मुंशी पुलिया में अपनी मौसी के घर रहते हैं। मंगलवार दोपहर करीब 12.30 बजे वह दफ्तर से कार लेकर मुंशी पुलिया के लिए निकले थे। जेल चौराहे के पास साधु की वेशभूषा में दो युवक उनकी गाड़ी के सामने आ गए और रुपये मांगने लगे। रोहन ने खिड़की का शीशा नीचे किया और रुपये देने के लिए पर्स निकाला। इस बीच एक युवक ने उनके गले से सोने की चेन और दूसरे ने पर्स से 4500 रुपये छीना और वहां से भाग निकले। उन्होंने मदद के लिए शोर मचाया, पर लोगों के एकत्र होने से पहले ही आरोपी वहां से भाग चुके थे। इंस्पेक्टर आलमबाग सुभाष चंद्र ने बताया कि लूट का केस दर्ज किया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें