फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घर में घुसकर बदमाशों ने की लूटपाट, महिला पर हमला

Thu, 30 Jul 2026 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
वारदात के बाद जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
तेलीबाग। पीजीआई के वृंदावन सेक्टर-दो स्थित एक घर में बुधवार दोपहर लूटपाट की घटना हुई। घर में अकेली महिला ज्योति मिश्र ने दो नकाबपोश बदमाशों पर हमला कर 15 लाख रुपये के जेवर और 20 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस की जांच में ज्यादातर जेवर घर में ही बरामद हो गए। ऐसे में पुलिस लूट की घटना को संदिग्ध मानते हुए सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ज्योति के ससुर लक्ष्मीकांत मिश्रा ओपी चौधरी अस्पताल में सुपरवाइजर हैं। उनका परिवार अस्पताल के पास पहली मंजिल पर दो कमरे के मकान में रहता है। लक्ष्मीकांत, उनकी पत्नी मंजू और बेटी आकांक्षा एक कमरे में रहते हैं। दूसरे कमरे में बेटा आशीष और बहू ज्योति रहते हैं। आकांक्षा भी ओपी चौधरी अस्पताल में काम करती हैं। आशीष लेबर सप्लाई का काम करते हैं। बुधवार सुबह लक्ष्मीकांत, आकांक्षा और आशीष काम पर चले गए थे। दोपहर में मंजू भी बाजार खरीदारी करने चली गईं। वह अपने कमरे में ताला लगाकर चाबी ज्योति को दे गई थीं।
ज्योति का दावा, दो बदमाशों ने की लूटपाट
ज्योति के अनुसार, दोपहर दो बजे उन्हें ससुर के कमरे में खटपट का एहसास हुआ। वह अपने कमरे से बाहर निकलीं तो उन्हें ससुर के कमरे में दो नकाबपोश बदमाश दिखे। बदमाशों ने उन पर हमला कर उनका गला दबाने का प्रयास किया। शोर मचाने की कोशिश करने पर बदमाशों ने उनके सिर पर लोहे के हथियार से वार कर बेहोश कर दिया। ज्योति ने आरोप लगाया कि बदमाश 15 लाख रुपये के जेवर और 20 हजार रुपये लूट ले गए। शाम करीब चार बजे आकांक्षा ड्यूटी से घर लौटीं। उन्होंने कमरे का दरवाजा खुला और भाभी ज्योति को बेहोश पाया। आकांक्षा ने शोर मचाया। इसके बाद आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे और बेहोश ज्योति को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद ज्योति को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

काफी जेवर तख्त के नीचे मिले
दिनदहाड़े लूटपाट की सूचना पर अपर पुलिस उपायुक्त साउथ रल्लापल्ली वसंथ कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त गोसाईंगंज ऋषभ यादव और पीजीआई पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की छानबीन में काफी जेवर तख्त के नीचे मिले। घायल ज्योति यह नहीं बता सकीं कि बदमाश किधर से घर में घुसे थे। ससुर के कमरे का ताला सुरक्षित मिला और नीचे रहने वाले परिवार ने किसी संदिग्ध को आते-जाते नहीं देखा। अपर पुलिस उपायुक्त का कहना है कि छानबीन में लूटपाट की घटना संदिग्ध लग रही है और पीड़ित ने कोई तहरीर नहीं दी है।

वारदात के बाद जांच करती पुलिस।

वारदात के बाद जांच करती पुलिस।

वारदात के बाद जांच करती पुलिस।

वारदात के बाद जांच करती पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें