फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बदमाशों ने किया कोतवाली नगर के दरोगा पर हमला, कहा - अभी तक नहीं हुई कार्रवाई, वायरल हो रहा वीडियो

Tue, 01 Jul 2025 03:41 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

सुल्तानपुर की नगर कोतवाली में एक दरोगा पर बदमाशों ने हमला कर दिया। इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। दरोगा का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
हमले में घायल हुआ दरोगा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली नगर के एक दरोगा पर रविवार रात घर जाते समय सौरमऊ फ्लाईओवर के पास दो बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों के हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बेहोशी की हालत में घायल दरोगा को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां से मंगलवार को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।

विज्ञापन


घायल दरोगा का आरोप है कि अभी तक हमलावरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। मेडिकल कॉलेज में उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें पीड़ित दरोगा हमले की घटना के बारे में बता रहे हैं। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

उप निरीक्षक देवरिया जिले के बनकटा के प्रताप छापर निवासी श्रीराम मिश्र (59) हैं। जो कोतवाली नगर में तैनात हैं। क्षेत्राधिकारी नगर प्रशांत सिंह ने बताया कि श्रीराम मिश्र ने अवकाश ले लिया है। उन्होंने घटना के संबंध में विभाग को कोई लिखित व मौखिक सूचना नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें