फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी जी का चश्मा तोड़ मुंह किया काला

Mon, 20 Oct 2014 11:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना में मुख्य मार्ग स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ खुराफाती तत्वों ने एक बार फिर छेड़छाड़ की।
विज्ञापन


इस बार उनका चश्मा उतार कर फेंक दिया, चेहरे पर काली स्याही पोत दी व पीली चादर से प्रतिमा को लपेट दिया।

जानकारी मिलने पर पालिकाध्यक्ष शेख खलीलुर्रहमान ने प्रतिमा की सफाई करा दी।

नगीना के मुख्य मार्ग स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा को शरारती तत्वों द्वारा कई बार निशाना बनाया गया।

पहली बार चेहरे को पान की पीक से गंदा किया गया।

कई बार प्रतिमा का चश्मा उतार कर तोड़ा गया और इस बार फिर खुराफाती तत्वों ने चेहरे पर काली स्याही पोत व पीली चादर लपेट कर घटना को अंजाम दिया।

सूचना मिलते ही पालिकाध्यक्ष ने प्रतिमा की सफाई करा दी। उनका कहना है कि शरारती तत्वों पर निगाह रखी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें