फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नाबालिग छात्रा ने की खुदकुशी, छात्र पर केस

Thu, 14 Aug 2025 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। सरोजनीनगर इलाके में रहने वाली 12वीं की छात्रा ने मंगलवार दोपहर घर में फंदा लगाकर जान दे दी। छात्रा का सुसाइड नोट मिला है। इसमें उन्होंने पिता को मौत का जिम्मेदार बताया है। वहीं छात्रा के पिता ने बीएससी छात्र सचिन कनौजिया पर बेटी के साथ छेड़छाड़ और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सरोजनीनगर राजदेव प्रजापति के अनुसार 17 वर्षीय छात्रा बिजनौर रोड स्थित निजी कॉलेज में कक्षा-12 में पढ़ती थी। मंगलवार शाम उसने कमरे के अंदर दुपट्टे के सहारे पंखे से फंदा लगा लिया। परिजन उसे फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा के पिता ने बीएससी द्वितीय वर्ष छात्र सचिन कनौजिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उनका आरोप है कि सचिन बेटी को कॉलेज आते-जाते छेड़ता था। मंगलवार को आरोपी सचिन उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर कहीं लेकर चला गया था। दोपहर बाद करीब तीन बजे बेटी घर पहुंची और चुपचाप कमरे में जाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

सुसाइड नोट में नहीं है आरोपी छात्र का जिक्र
छात्रा की आत्महत्या की सूचना पर पहुंची को छानबीन के दौरान छात्रा का सुसाइड नोट मिला। नोट में छात्रा ने लिखा है कि...मैं जो भी कदम उठा रही हूं, उसके जिम्मेदार सिर्फ मेरे पिता हैं। सुसाइड नोट में सचिन का कोई जिक्र नहीं है और न ही किसी तरह का आरोप है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा की मौत का कारण हैंगिंग आया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मौके से मिले सुसाइड नोट को हैंड राइटिंग मिलान के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया है। उन्होंने बताया कि छात्रा के साथ छेड़छाड़ की कोई शिकायत पहले कभी पुलिस से नहीं की गई थी। पिता ने जो आरोप लगाया है, उसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें