केंद्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को अमेठी आ रही हैं। नई सरकार के गठन के बाद केंद्रीय मंत्री के रूप में पहली बार अमेठी आ रहीं स्मृति दौरे के पहले दिन जगदीशुपर के मरेचा तेतारपुर में जल संरक्षण के लिए आयोजित श्रमदान कार्यक्रम का शुभारंभ व मुसाफिरखाना के नेवादा में निर्मित वृहद गौ संरक्षण केंद्र का लोकार्पण करेंगी। केंद्रीय मंत्री सबसे पहले जामों के बरौलिया जाकर दिवंगत सुरेंद्र प्रताप सिंह के परिवारीजनों से मुलाकात करेंगी।
केंद्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचेंगी। जिले में पहुंचने के बाद स्मृति गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के साथ दोपहर 12 बजे जामों के बरौलिया गांव जाएंगी। यहां वे दिवंगत सुरेंद्र प्रताप सिंह के परिवारीजनों से मुलाकात करेंगी।