फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मंत्री राकेश सचान ने उत्कृष्ट कारीगरों को दी टूल किट, बोले- पॉलिथीन नहीं... मिट्टी उत्पादों का करें उपयोग

Sat, 29 Mar 2025 03:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने उत्कृष्ट कारीगरों को टूल किट वितरित की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सभी लोग मिट्टी से बने बर्तन कुल्हड़, माटी के गिलास, थाली, बोतल और कुकर और कड़ाही आदि उपयोग करें। साथ ही अन्य लोगों को भी इनके उपयोग हेतु प्रेरित करें। 
विज्ञापन
मंत्री राकेश सचान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में शनिवार को राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह-2025 का आयोजन का किया गया। समारोह उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के तत्वावधान में हुआ। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने इसका उद्घाटन किया। इस मौके पर राकेश सचान ने उत्कृष्ट कारीगरों को टूल किट वितरित की। साथ ही माटीकला उद्योग से जुड़े हितधारकों को सहयोग एवं संसाधन प्रदान किया। 

विज्ञापन


इस अवसर पर मंत्री राकेश सचान ने कहा कि पॉलीथीन के विकल्प के रूप में जनमानस को माटीकला उत्पादों के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है। यह हम सबका दायित्व है कि हम लोगों को कुल्हड़, माटी के गिलास, थाली, बोतल और कुकर तथा कड़ाही आदि का अधिकतम उपयोग करने हेतु प्रेरित करें।

3000 विद्युत चालित चॉक वितरित किए गए

आंकड़ों पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-25 में 3000 विद्युत चालित चॉक वितरित किए गए। 375-पगमिल मशीन एवं 300 इकाईयों की स्थापना की गई। वहीं 4800 लाभार्थियों को प्रशिक्षण दिलाने के साथ ही एक सीएफसी की स्थापना करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके सापेक्ष सभी विद्युत चालित चॉक, पगमिल का वितरण एवं एक सीएफसी की स्थापना की जा चुकी है। खादी बोर्ड द्वारा वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 में 580 दोना पत्तल मशीन और 756 पॉपकॉर्न मशीन का वितरण किया जा चुका है।

यह भी पढ़ेंः- Ram Navami: भव्य लाइटिंग से जगमगाएगा राम मंदिर... की जाएगी विशेष व्यवस्था; ट्रायल की मनमोहक तस्वीरें आई सामने

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में माटीकला बोर्ड द्वारा अब तक 48048 माटीकला कारीगर परिवारों का चिन्हांकन करके 32593  कारीगरों/परिवारों को मिट्टी के लिए पट्टों का वितरण किया गया। 81 दीया मेकिंग मशीन और 31 पेंटिंग मशीन का वितरण किया गया। साथ ही 15832 विद्युत चालित चॉक का वितरण किया जा चुका है।

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

इस मौके पर माटीकला सेमिनार कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग के प्रमुख सचिव अनिल कुमार सागर, सचिव प्रांजल यादव और महाप्रबंधक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड, उज्ज्वल कुमार भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें