फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : लखनऊ में नजर नहीं आए जलशक्ति राज्यमंत्री खटीक, चर्चाएं फिर शुरू

Sat, 23 Jul 2022 12:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

ऐसे में चर्चा शुरू हो गई कि उनकी नाराजगी अभी दूर नहीं हुई है। उधर दिनेश खटीक ने कहा कि उनकी बेटी का जन्मदिन होने के कारण वह मेरठ आ गए थे।
विज्ञापन
राज्यमंत्री दिनेश खटीक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमाम आरोपों के साथ इस्तीफा देकर सियासी हलचल पैदा करने वाले जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक शुक्रवार को लखनऊ में नजर नहीं आए। माना जा रहा था कि मामला निपटने के बाद वह काम शुरू कर देंगे लेकिन वह बृहस्पतिवार देर शाम ही मेरठ के लिए निकल गए थे।

विज्ञापन


खटीक के इस्तीफे के बाद कई दिन राजनीतिक घमासान रहा। दिल्ली तक हलचल रही। बाद में मुख्यमंत्री व दिल्ली में भाजपा के उच्च पदाधिकारियों से मुलाकात के बाद मामला निपटा। उन्होंने भी कहा कि वह पहले की तरह काम करते रहेंगे। 

ऐसे में यही माना जा रहा था कि वह शुक्रवार को लखनऊ में कामकाज शुरू कर देंगे। इस दिन लोक भवन में भूगर्भ जल सप्ताह के समापन का कार्यक्रम था, जिसमें सीएम योगी मौजूद थे। कार्यक्रम में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह और दूसरे राज्यमंत्री रामकेश निषाद भी रहे लेकिन दिनेश खटीक नदारद थे। 
विज्ञापन


ऐसे में चर्चा शुरू हो गई कि उनकी नाराजगी अभी दूर नहीं हुई है। उधर दिनेश खटीक ने कहा कि उनकी बेटी का जन्मदिन होने के कारण वह मेरठ आ गए थे। पर उन्होंने काम शुरू कर दिया है। शनिवार को वह बिजनौर में बाढ़ संबंधी बैठक में हिस्सा लेने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें