मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माफिया की अवैध सम्पतियों पर बुलडोजर चलाने का काम किया है जिससे पूरे प्रदेश में कहीं पर गुंडे, माफिया नजर नहीं आ रहे हैं। यह बात मंगलवार को रहिमाबाद क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि सपा सरकार में जनता के नहीं माफिया के काम होते थे। उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
रक्षा मंत्री राजनाथ के पुत्र नीरज सिंह ने कहा कि सपा, बसपा की सरकारों ने गरीबों का शोषण किया है। विधायक जयदेवी कौशल, जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी, ब्लॉक प्रमुख निर्मल वर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विकास किशोर, मीनू वर्मा, सुशील गुप्ता, अलका सिंह अर्कवंशी, कुंवर बलबीर सिंह, संयोगिता सिंह चौहान, अरविंद शर्मा, अशोक अर्कवंशी, सरनाम यादव, चंद्रमोहन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।