फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मंत्री बृजेश पाठक ने दी एक करोड़ विधायक निधि

विज्ञापन
मंत्री बृजेश पाठक ने विधायक निधि से एक करोड़ रुपये दिए। - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
राजधानी में कोरोना संक्रमण से बचाव की व्यवस्थाओं से खिन्न होकर शासन को पत्र लिखने वाले कानून मंत्री बृजेश पाठक ने अपने मध्य विधानसभा क्षेत्र में बचाव कार्यों के लिए विधायक निधि से एक करोड़ रुपये की राशि दी है।
विज्ञापन

इस संबंध में उन्होंने बृहस्पतिवार को डीएम को पत्र लिखा है। साथ ही कहा है कि नियमानुसार उक्त राशि तत्काल निर्गत की जा सकती है।
पत्र में उन्होंने कहा है कि कोरोना के विकराल स्वरूप को देखते हुए विधायक निधि से मध्य विधानसभा क्षेत्र के सभी वार्डों में अस्थाई रूप से आरटीपीसीआर टेस्ट कराने के लिए केंद्र बनाए जाएं।
इन सभी केंद्रों पर ऑक्सीमीटर की व्यवस्था की जाए। साथ ही टेली मेडिसन के जरिए जो लोग आइसोलेशन में हैं, उन्हें घर पर ही दवा उपलब्ध कराई जाए।
इसके अलावा कानून मंत्री ने सभी कल्याण मंडप, बारात घर, गेस्ट हाउस को एल -1 व एल-2 स्तर का अस्थाई हॉस्पिटल बनाने के लिए भी कहा है।
उन्होंने कहा कि ऐसे हॉस्पिटल्स में ऑक्सीजन सिलेंडर के माध्यम से उपलब्ध कराई जाए और जो भर्ती होना चाहे उसे भर्ती कराया जाए।
उन्होंने नगर आयुक्त को भी वार्डों में सैनिटाइजेशन करवाने और बैकुंठ धाम में सफाई व अन्य आवश्यक कार्य कराने के लिए विधायक निधि से आवश्यकतानुसार राशि देने के लिए कहा है।
विज्ञापन

डीएम ने तत्काल मांगी डिमांड
जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने नगर आयुक्त व मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र लिखते हुए तत्काल डिमांड तैयार कर भेजने को कहा है। जिलाधिकारी ने कानून मंत्री के विधायक निधि से राशि देने संबंधी पत्र का हवाला देकर कहा कि कोविड प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए एंबुलेंस, प्रशिक्षित मानव संसाधन, टेस्टिंग संबंधी किट, पीपीई किट, मास्क, ग्लव्स, मेडिकल इक्युपमेंट, क्वारंटीन फैसिलिटी, डेड बॉडी डिस्पोजल की व्यवस्था, एल-1 व एल-2 अस्पतालों की व्यवस्था, ऑक्सीजन सप्लाई, सैनिटाइजेशन आदि जिन वस्तुओं की आवश्यकता है, उनका मांग पत्र उन्हें भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें