फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मंत्री और महापौर ने की स्वगणना, नागरिकों को भागीदारी का दिया संदेश

विज्ञापन
कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री एके शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल, जनगणना निदेशालय की निदेशक शीतल वर्
विज्ञापन
लखनऊ। जनगणना- 2027 के पहले चरण ''मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'' अभियान का शुक्रवार को नगर निगम मुख्यालय में शुभारंभ हुआ। नगर विकास मंत्री एके शर्मा और महापौर सुषमा खर्कवाल ने इसका उद्घाटन किया। इस दौरान नागरिकों को स्वगणना प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

मंत्री एके शर्मा और महापौर सुषमा खर्कवाल ने अपने परिवार की स्वगणना कर नागरिकों को इसमें भागीदारी का संदेश दिया। पार्षदों और अधिकारियों ने भी मौके पर ही स्वगणना की। एके शर्मा ने कहा कि जनगणना देश के विकास की आधारशिला है। इससे सरकार को जनसंख्या, आवास और नागरिक सुविधाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है, जिसके आधार पर विकास योजनाएं बनती हैं। महापौर सुषमा खर्कवाल ने नागरिकों से समय रहते स्वगणना प्रक्रिया पूरी करने का आग्रह किया। जनगणना निदेशालय की निदेशक शीतल वर्मा ने बताया कि नागरिक घर बैठे ऑनलाइन अपनी जानकारी हिंदी या अन्य किसी भी क्षेत्रीय भाषाओं में दर्ज कर सकते हैं। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्येक परिवार को एक विशेष आईडी प्राप्त होगी, जिसका उपयोग सत्यापन प्रक्रिया में किया जाएगा।

कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री एके शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल, जनगणना निदेशालय की निदेशक शीतल वर्

कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री एके शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल, जनगणना निदेशालय की निदेशक शीतल वर्

कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री एके शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल, जनगणना निदेशालय की निदेशक शीतल वर्

कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री एके शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल, जनगणना निदेशालय की निदेशक शीतल वर्

कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री एके शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल, जनगणना निदेशालय की निदेशक शीतल वर्

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें