फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर से भी जुड़े मिनहाज के तार : तौहीद के खाते में भेजे थे लाखों रुपये, कानपुर से खरीदी थी पिस्तौल

Mon, 12 Jul 2021 08:51 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

उसकी तलाश केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी के अलावा जम्मू-कश्मीर की पुलिस भी कर रही है। वहीं के इनपुट के आधार पर मिनहाज को गिरफ्तार किया गया था। वहीं मिनहाज के घर से बरामद पिस्तौल कानपुर से खरीदी गई थी।
विज्ञापन
लखनऊ में आतंकी के घर के बाहर एटीएस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में दुबग्गा के बेगरिया निवासी अलकायदा के आतंकवादी मिनहाज के तार जम्मू-कश्मीर से भी जुड़े हैं। उसकी तलाश केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी के अलावा जम्मू-कश्मीर की पुलिस भी कर रही है। वहीं के इनपुट के आधार पर मिनहाज को गिरफ्तार किया गया था। वहीं मिनहाज के घर से बरामद पिस्तौल कानपुर से खरीदी गई थी। इस बारे में एटीएस व पुलिस की टीम पड़ताल कर रही है। इन सभी बिंदुओं पर टीमें कस्टडी रिमांड के दौरान पूछताछ भी करेंगी।

विज्ञापन


मिनहाज व उसके साथी ने जिन स्थानों से विस्फोटक सामग्री खरीदी थी, उनके बारे में भी जानकारी हासिल की जा रही है। उन सभी लोगों को चिह्नित किया जा रहा है जिसने विस्फोटक व हथियार उपलब्ध कराए थे। टीमों ने मिनहाज व मसीरूद्दीन के जरिए सभी को चिह्नित कर और भी सामान बरामद करने की तैयारी कर ली है। सूत्रों के मुताबिक मिनहाज के घर से बरामद पिस्तौल कानपुर के किसी व्यक्ति ने उपलब्ध कराई थी। एटीएस की टीम ने उसके बारे में जानकारी जुटा ली है। मिनहाज को साथ ले जाकर उसकी शिनाख्त करानी है। साथ ही मिनहाज कानपुर कितने दिन रहा और किन लोगों से मिला था, ये भी जानकारी हासिल की जाएगी।

मिनहाज द्वारा जम्मू कश्मीर के तौहीद को उसके बताए खाते में लाखों रुपये स्थानांतरित किया गया था। उन खातों के  बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। साथ ही तौहीद के बारे में पूरी डिटेल व मोबाइल डिटेल खंगाली जा रही है। मिनहाज की निशानदेही पर उस जनसेवा केंद्र का सत्यापन करना है जहां से तौहीद द्वारा उपलब्ध कराए गए खाते में रुपए जमा किए गए। मिनहाज की डायरी को भी बरामद किया जाना है जिसमें मूसा व तौहीद की टेलीग्राम आईडी की डिटेल दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें