अक्षय तृतीया पर बंपर सहालग ने दूध के दामों में उबाल ला दिया है। रविवार को 1100 रुपये से 1200 रुपये प्रति केन के दामों में बिक रहा दूध मंगलवार सुबह 1700 रुपये तक पहुंच गया।
राजधानी की दूध मंडियों में मंगलवार सुबह उम्दा किस्म का एक केन (20 लीटर) दूध खरीदने के लिये लोगों को 1650 से 1750 रुपये तक के दाम चुकाने पड़े। यानि कि एक लीटर उम्दा किस्म का दूध 80 से 85 रुपये के दामों में बिका।
सोमवार को भी मंडी 1500 रुपये तक रही। सबसे बड़ी दूध मंडी ठाकुरगंज दूध मंडी के कारोबारीर कलीमुद्दीन गाजी ने बताया कि अक्षय तृतीया पर जबरदस्त सहालगें इसके पीछे का मुख्य कारण हैं।