फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, कब होगी सेना भर्ती की लिखित परीक्षा

Sat, 26 Apr 2014 08:19 AM IST
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बीती पांच से 15 फरवरी तक कानपुर में हुई सेना भर्ती रैली के सफल उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 27 अप्रैल को लखनऊ छावनी में होगी।
विज्ञापन


सेना भर्ती मुख्यालय लखनऊ के अंतर्गत आने वाले आठ जिलों के अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा छावनी केलाल बहादुर शास्त्री मार्ग स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल 3 में होगी।

इस परीक्षा में केवल वे अभ्यर्थी शामिल होंगे जिनको सेना ने कानपुर रैली में सफल होने पर एडमिट कार्ड जारी किया है।

अभ्यर्थियों को सुबह पांच बजे से पहले परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

भर्ती निदेशक कर्नल सतिंद्र दहिया ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण आयोजित करने के लिए जिला प्रशासन को भी सूचित कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें