फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मिहिर श्रीवास्तव को बनाया खेल प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष

Mon, 06 Apr 2026 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
मिहिर श्रीवास्तव।
विज्ञापन
काकोरी। काकोरी निवासी मिहिर श्रीवास्तव को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देश पर खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शंकर शर्मा व लंकेश ने उन्हें उत्तर प्रदेश (मध्य) के खेल प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है।
विज्ञापन

मिहिर श्रीवास्तव निशानेबाजी के खिलाड़ी हैं और जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुके हैं। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद उनके परिजनों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। मिहिर श्रीवास्तव ने कहा कि वह चिराग पासवान की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेल में रुचि रखने वाले युवाओं को जोड़कर पार्टी का जनाधार मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें