रिवर बैंक काॅलोनी स्थित इंजीनियर्स भवन में मैरिटाइम इंडिया-एंपॉवरिंग प्रोग्रेस विषय पर व्याख्य
लखनऊ। राष्ट्रीय समुद्री दिवस पर रविवार को द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स की ओर से रिवरबैंक काॅलोनी स्थित इंजीनियर्स भवन में मैरिटाइम इंडिया-एंपॉवरिंग प्रोग्रेस विषय पर व्याख्यान हुआ। विषय विशेषज्ञों ने तकनीकी दक्षता, नवाचार और डिजिटलीकरण को समुद्री क्षेत्र में सुदृढ़ करने पर जोर दिया। मुख्य वक्ता व मरीड वाइडशाइन मैनेजमेंट सिंगापुर के चीफ इंजीनियर देवेंद्र पांडेय ने बताया कि भारत के समुद्री क्षेत्र के विकास, वैश्विक व्यापार में ऐसे व्याख्यान बेहद अहम हैं। समुद्री क्षेत्र की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ करने, बंदरगाह विकास, लॉजिस्टिक्स, समुद्री तकनीक और वैश्विक कनेक्टिविटी के माध्यम से भारत को सशक्त बनाने में तकनीकी दक्षता बेहद अहम है। अध्यक्ष वीपी सिंह, मानद सचिव नीरेंद्र कुमार निषाद आदि मौजूद रहे।
रिवर बैंक काॅलोनी स्थित इंजीनियर्स भवन में मैरिटाइम इंडिया-एंपॉवरिंग प्रोग्रेस विषय पर व्याख्य