फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: माइक्रोफाइनेंस से गांवों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

विज्ञापन
कार्यक्रम में शामिल विशेषज्ञ।
विज्ञापन
लखनऊ। माइक्रोफाइनेंस से ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे उद्यमों को बढ़ावा देकर रोजगार के नए अवसर पैदा किए जा सकते हैं। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवार आत्मनिर्भर बनेंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। सोमवार को माइक्रोफाइनेंस एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश (उपमा) की ओर से होटल ताज में आयोजित राज्य स्तरीय माइक्रोफाइनेंस सम्मेलन में विशेषज्ञों ने ये बातें कहीं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए छोटे उद्यमियों और वंचित वर्गों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना जरूरी है। भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व डिप्टी गवर्नर एम. राजेश्वर राव ने जिम्मेदार ऋण वितरण, उचित ब्याज दर और ग्राहक हितों की सुरक्षा पर जोर दिया। आईआईएम बंगलूरू के प्रो. एमएस श्रीराम ने माइक्रोफाइनेंस संस्थाओं को बदलते परिवेश के अनुरूप नवाचार अपनाने की सलाह दी।
एसबीआई के मुख्य महाप्रबंधक दीपेश राज ने एमएसएमई ऋण में संभावित जोखिमों के प्रति संस्थाओं को सचेत किया। उपमा के सीईओ सुधीर सिन्हा ने कहा कि वित्तीय समावेशन का उद्देश्य केवल ऋण देना नहीं, बल्कि लोगों का आर्थिक सशक्तीकरण होना चाहिए।
विज्ञापन

सम्मेलन में एमएसएमई ऋण, जिम्मेदार ऋण वितरण और मानव संसाधन प्रबंधन पर तीन परिचर्चाएं हुईं। विशेषज्ञों ने ब्याज दरों में कमी, ऋण की शर्तों में पारदर्शिता और ग्राहकों की भुगतान क्षमता के अनुसार ऋण देने पर जोर दिया।
इस मौके पर पुलिस महानिरीक्षक एस. किरण को माइक्रोफाइनेंस संस्थाओं को सहयोग देने के लिए सम्मानित किया गया। उपमा के चेयरमैन मुकुल जैसवाल, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के प्रबंध निदेशक गोविंद सिंह ने भी विचार रखे। सम्मेलन का समापन पूर्व डीजीपी राजेंद्र पाल सिंह, पहल की प्रबंध निदेशक पूर्वी भवसार और एसोसिएशन ऑफ स्मॉल फाइनेंस बैंक ऑफ इंडिया के सीईओ संजीव सिंघा की मौजूदगी में हुआ।

कार्यक्रम में शामिल विशेषज्ञ।

कार्यक्रम में शामिल विशेषज्ञ।

कार्यक्रम में शामिल विशेषज्ञ।

कार्यक्रम में शामिल विशेषज्ञ।

कार्यक्रम में शामिल विशेषज्ञ।

कार्यक्रम में शामिल विशेषज्ञ।

कार्यक्रम में शामिल विशेषज्ञ।

कार्यक्रम में शामिल विशेषज्ञ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें