लखनऊ। पेड़ों की टहनियों की कटाई-छंटाई के कारण अहिबरनपुर उपकेंद्र के 11 केवी पक्का पुल और खदरा फीडर की आपूर्ति मंगलवार दोपहर 12 से 3:10 बजे तक बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता ने बताया कि दीनदयाल नगर चुंगी, मसाल्ची टोला, मदेयगंज, मक्कागंज और रामलीला मैदान के करीब 1105 उपभोक्ताओं की आपूर्ति प्रभावित होगी। ट्रांसफार्मर पोल की पेंटिंग के काम के कारण गोयल उपकेंद्र के विवेकानंद फीडर से सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। सीएमएस फीडर से दोपहर 12 से एक बजे तक सप्लाई नहीं होगी। बेली गारद गांव सेक्टर-पी मॉडल शॉप के आसपास दोपहर दो से तीन बजे के बीच आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता तकनीकी जानकीपुरम ने बताया कि इंजीनियर कॉलेज उपकेंद्र के एलएस-दो फीडर पर पावर हाउस के पीछे लाइन शिफ्टिंग का काम होगा। इस वजह से कुछ मोहल्लों की आपूर्ति दोपहर 12 से दो बजे तक बाधित रहेगी।