फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो ट्रायल में कुछ ही दिन बाकी, तेजी से पूरे किए जा रहे हैं काम

Thu, 29 Sep 2016 01:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ मेट्रो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केडी सिंह बाबू स्टेडियम से मुंशीपुलिया के बीच मेट्रो रूट का डिजाइन फाइनल हो गया है। एलएमआरसी के प्लान के मुताबिक इस एलीवेटेड रूट पर मेट्रो हनुमान सेतु मंदिर के सामने से होते हुए आईटी चौराहा, फैजाबाद रोड होते हुए पॉलीटेक्निक चौराहे के फ्लाईओवर से गुजरेगी। 
विज्ञापन


इस रूट का काम मार्च  2019 तक पूरा करना है। इस पर 675 करोड़ रुपये खर्च आएगा। एलएमआरसी के एमडी कुमार केशव ने बुधवार को मीडिया को यह जानकारी दी। कुमार केशव ने बताया कि एलएंडटी को केडी सिंह बाबू स्टेडियम से आगे अक्तूबर के अंत या फिर नवंबर के पहले सप्ताह में काम शुरू करने के लिए कहा गया है। 

उनकी टीम अब एलएमआरसी केअधिकारियों के साथ अपनी योजना को साझा करेगी। अभी तक बनी योजना के मुताबिक, इस 11.9 किमी लंबे एलीवेटेड रूट पर तीन स्पेशल स्पान होंगे। इसे हनुमान सेतु के पास, आईटी चौराहा और बादशाहनगर पर बनाया जाएगा। प्रायोरिटी सेक्शन पर केवल दो स्पेशल स्पान थे। इसे मवैया और अवध चौराहा पर बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं लागू होगा ट्रैफिक डायवर्जन

मेट्रो के बारे में बताते अध‌िकारी - फोटो : amar ujala
एमडी ने बताया कि भूमिगत रूट की तरह यहां ट्रैफिक डायवर्जन लागू नहीं किया जाएगा। यहां पर्याप्त जगह होने के कारण, इसकी जरूरत नहीं है। दूसरा, यह काम भूमिगत रूट की तरह कठिन नहीं है। जरूरी होने पर ट्रैफिक के संचालन को आसान बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस की मदद ले ली जाएगी।

निदेशक महेंद्र कुमार ने बताया कि प्रोटोटाइप ट्रेन यानी चार कोच 30 नवंबर से पहले अलस्टॉम लखनऊ भेज देगी। इसके लिए लगातार उनसे अपडेट लिया जा रहा है। एमडी का कहना है कि एक दिसंबर से हर हाल में ट्रायल शुरू करना है। एस्कलेटर मुंबई पहुंच चुके हैं। अगले 10 दिन में एस्कलेटर लखनऊ पहुंच जाएंगे।

निदेशक दलजीत सिंह ने बताया कि ट्रायल शुरू होने में केवल 64 दिन बाकी हैं। सभी सिविल वर्क तेजी से पूरे किए जा रहे हैं। मवैया से ट्रांसपोर्टनगर के बीच यू-गर्डर का काम पूरा हो चुका है। 

16.4 किमी में से 12.5 किमी पटरी भी बिछ चुकी है। बिजली का काम भी शुरू हो चुका है। प्रायोरिटी सेक्शन को एयरपोर्ट से जोड़ने और अमौसी स्टेशन का निर्माण भी जारी है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की मांग पर थ्री-डी डिजाइन भी भेज दिया गया है। 

अब यहां भूमिगत स्टेशन, एक सुरंग और यात्रियों के लिए रैंप बनाने के लिए अनुमति मिलने का इंतजार है। एमडी ने बताया कि अब तक सचिवालय स्टेशन के 14 पैनल लगाए जा चुके हैं। डायफ्राम वॉल के लिए ये पैनल जरूरी हैं। इस काम की गति बढ़ा दी गई है। पहले पांच दिन में एक पैनल लग रहा था। अब दो दिन में एक पैनल जमीन में डाल रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें