फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैती-गैंगरेप का खुलासा न हो पाने पर SSP ने थानाध्यक्ष को किया सस्पेंड

Thu, 29 Sep 2016 11:48 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मंजिल सैनी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पारा डकैती और गैंगरेप के 24 घंटे से ज्यादा वक्त बीत जाने के बाद भी खुलासा न कर पाने पर पारा थानाध्यक्ष विनोद कुमार यादव को एसएसपी मंजिल सैनी ने निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


बता दें कि सलेमपुर पतारा गांव में 26/27 की रात करीब 1 बजे एक कारपेंटर के घर में घुसे 10-12 डकैतों ने पूरे परिवार के साथ मारपीट कर लूटपाट की थी और 12 वर्षीय बच्ची को एक बगीचे में ले जाकर दरिंदगी की थी।

पुलिस के मुताबिक वारदात में आसपास के गांव या सीतापुर और हरदोई के बदमाशों का हाथ है। क्राइम ब्रांच और सर्विलांस सहित चार टीमें डकैतों की तलाश में जुटी रहीं लेकिन अपराधी अब तक पहुंच से बाहर हैं। पड़ोस के बदलापुर गांव से छह संदिग्धों को पकड़ा गया है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पु‌ल‌िस का कहना मजदूरों ने की वारदात

बच्ची से रेप - फोटो : amar ujala
बुधवार को पीड़ित परिवार से मिलकर डकैतों के हुलिया व बातचीत के लहजे का ब्यौरा लिया गया था। इस बीच छानबीन में जुटी स्थानीय पुलिस ने डकैतों के आसपास का होने की आशंका जताई थी। 

पुलिस कहना है कि डकैत मजदूर थे जो रात को नशे की हालत में वारदात के इरादे से घर में घुस आए और बच्ची को देखकर दरिंदगी कर डाली। 

पुलिस यह भी पता लगा रही है कि सोमवार से आसपास के गांवों से कितने लोग गायब हैं। 

पीड़ित ने बताया था कि पारा थाना के जिस इलाके में वह रहता है, वहां अपराधियों और अराजक तत्वों का अड्डा है। जुआघर चलता है जहां शराब पीकर लोग झगड़ा-फसाद करते हैं। पुलिस भी वसूली करने आती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें