फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब यूपी के सभी बड़े शहरों में मेट्रो दौड़ाने की तैयारी, ये है प्लान

Wed, 27 Jun 2018 09:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
lmrc - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
योगी सरकार के प्रयासों से कानपुर, आगरा और मेरठ के लिए प्रस्तावित मेट्रो रेल परियोजना को केंद्रीय वित्त मंत्रालय की सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के बाद अब प्रदेश के अन्य बड़े शहरों में भी मेट्रो ट्रेन दौड़ाने की तैयारी है।
विज्ञापन


इस उम्मीद के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वह बयान है, जिसमें उन्होंने प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए देश के सभी बड़े शहरों में मेट्रो चलाने की मंशा जाहिर की थी। इसके बाद ही कानपुर, आगरा और मेरठ के लिए मेट्रो परियोजना की मंजूरी मिलने से अन्य शहरों के लिए उम्मीदें जगी हैं।  

आवास एवं नियोजन विभाग के उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि अगर प्रधानमंत्री की मंशा के मुताबिक कार्य शुरू हो तो जल्द ही बरेली, मुरादाबाद, अलीगढ़ और इलाहाबाद के अलावा उन शहरों में भी मेट्रो दौड़ेगी, जिनकी आबादी 5 लाख तक पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

 
श्रीधरन समिति ही तय करेगी मानक
प्रदेश सरकार ने मेट्रो मैन के नाम से विख्यात ई. श्रीधरन की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया था। यह समिति ही सभी शहरों में मेट्रो चलाने के लिए अपनी संस्तुति देगी।
विज्ञापन

45 मिनट में पूरी होगी दिल्ली से मेरठ की यात्रा
प्रमुख सचिव आवास ने बताया कि दिल्ली और मेरठ के बीच रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) के शुरू होने से लोगों को काफी सहूलियत होगी। इस परियोजना से दोनों शहरों के बीच की यात्रा महज 45 मिनट में पूरी होगी, जबकि अभी दिल्ली से मेरठ में पहुंचने में डेढ़ से दो घंटे लगते हैं। लोगों को जाम मुक्ति मिलेगी। हालांकि रैपिड रेल के प्रस्ताव पर फैसला पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड लेगा।  
 
तीन शहरों के लिए प्रस्तावित मेट्रो रेल परियोजना को मंजूरी मिलने के बाद कई अन्य शहरों में भी मेट्रो चलाने पर विचार किया जा रहा है, लेकिन यह अभी प्रारंभिक अवस्था में है। फिलहाल तीन शहरों में मेट्रो शुरू होने के बाद ही अन्य शहरों के लिए प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे।
- नितिन रमेश गोकर्ण, प्रमुख सचिव आवास एवं नियोजन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें