लखनऊ। अमौसी एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन पर यात्री का बैग छूट गया। बैग में 11600 रुपये सहित काफी सामान था। मेट्रो के सुरक्षाकर्मियों ने बैग सकुशल यात्री को वापस लौटाया।
जनसपके विभाग ने बताया कि शुक्रवार सुबह पौने नौ बजे अमौसी एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन पर फ्रिस्किग पॉइट पर सुरक्षाकमी को एक क कलर का बैग मिला। बैग में 11,600 रुपये नगद, आईपैड, पासपोर्ट, पर्स, पावर बैंक व चश्मा था। इसे सुरक्षाकमी ने स्टेशन कण्ट्रोलर के पास जमा करवा दिया। वहीं दूसरी ओर सुबह 9:50 बजे बैग को लेने के लिए मेट्रो यात्री पहुंचा। स्टेशन कट्रोलर ने आवश्यक कारवाई के बाद यात्री को उनका बैग सुरक्षित वापस कर दिया। मेट्रो के लॉस्ट एड फाउंड सेल ने वर्ष 2017 से अब तक करीब 45 लाख कैश. 35 लाख रुपये की ज्वैलरी, 810 मोबाइल, 210 लैपटॉप यात्रियों को सुरक्षित लौटाया है। मेट्रो एमडी सुशील कुमार ने सुरक्षाकमी की ईमानदारी के लिए सराहना की है।