फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवती की शादी तय होने पर अश्लील फोटो की वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
- गुडंबा थाने में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी

लखनऊ। गुडंबा इलाके की युवती की शादी तय होने से नाराज श्रावस्ती भिनगा निवासी शोहदे अस्तित्व उर्फ शरद सिंह ने अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। आरोपी ने युवती के होने वाले पति को भी जान से मारने की धमकी दी। इससे युवती के शादी टूटने की कगार पर पहुंच गई। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ गुडंबा थाने पर आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


युवती के पिता के अनुसार 10 जून को उनकी बेटी की कुछ अश्लील फोटो अस्तित्व उर्फ शरद सिंह ने उनके मोबाइल पर भेजी। आरोपी ने बेटी की शादी दूसरी जगह तय करने पर उसकी सभी फोटो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी। आरोपी ने 26 जून को बेटी की अश्लील फोटो फेसबुक पर अपलोड कर दी। इससे उनकी बेटी का शादी के लिए तय हुआ रिश्ता टूटने के कगार पर पहुंच गया। इसके बाद भी आरोपी की हरकतें बंद नहीं हुई। चार जुलाई को आरोपी ने फेसबुक के माध्यम से उनके होने वाले दामाद को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी बराबर शादी तुड़वाने की धमकी दे रहा है। पीड़िता के पिता के मुताबिक बेटी और उनके परिवार के साथ कोई अनहोनी होने पर उसका जिम्मेदार अस्तित्व सिंह होगा। इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें