फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आधे घंटे में मेट्रो यात्री को लौटाए 20 हजार व लैपटॉप

Fri, 28 Aug 2026 02:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ मेट्रो के कर्मियों ने बुधवार रात अमौसी एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन पर एक यात्री का खोया हुआ बैग 30 मिनट में सुरक्षित लौटा दिया। बैग में 20,000 रुपये नकद, एक लैपटॉप, स्पीकर और अन्य सामान था।
विज्ञापन

घटना बुधवार रात की अमाैसी एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन की है। एक सुरक्षाकर्मी को 8:40 बजे तलाशी के दौरान यह बैग मिला। उसने बैग तुरंत स्टेशन नियंत्रक को सौंपा। नियंत्रक ने सक्रियता दिखाते हुए बैग के मालिक से संपर्क किया। यात्री रात करीब 9:10 बजे स्टेशन पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें सामान वापस मिल गया। यात्री ने लखनऊ मेट्रो का आभार जताया। प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने टीम की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि लखनऊ मेट्रो का खोया-पाया प्रकोष्ठ यात्रियों का भरोसा जीत रहा है। अब तक लाखों रुपये नकद, आभूषण, मोबाइल और लैपटॉप यात्रियों को सुरक्षित लौटाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें