फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो की आधारशिला कब, घोषित होगा 15 तक

Tue, 07 Jan 2014 09:07 AM IST
ऋषि मिश्र/अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेट्रो रेल परियोजना में आधारशिला कब रखी जाएगी, इसकी घोषणा हर हाल में 15 जनवरी से पहले की जानी है।
विज्ञापन


सरकार की ओर से लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अधिकारियों को स्पष्ट कर दिया गया है कि 15 जनवरी तक सब कुछ तय कर के शिलान्यास की तारीख घोषित कर दी जाए।

ऐसे में 26 जनवरी की तारीख लगभग फाइनल होने की संभावना जताई जा रही है। सार्वजनिक क्षेत्र की दोनों कंपनियों को सरकार की ओर से ऑफर डॉक्यूमेंट भेजा चुका है।
विज्ञापन


इसमें नौ बिंदुओं पर उनसे जानकारियां मांगी गई है। टर्न-की के आधार पर काम कराने के लिए एक कंपनी का चयन कर लिया जाएगा।

आम चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अप्रैल में चुनाव होने के संकेत दिखने लगे हैं। ऐसे में चुनाव आचार संहिता फरवरी मध्य तक हर हाल में लागू हो जाएगी।

इससे पहले ही प्रदेश सरकार लखनऊ में मेट्रो रेल परियोजना का शिलान्यास कर उसका राजनैतिक लाभ उठाएगी। केंद्र से सैद्धांतिक सहमति के बाद में शिलान्यास के सारे रास्ते भी खुल चुके हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें