फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: हीट वेव खत्म... अब जमकर बरसेंगे बदरा, भारी बारिश की चेतावनी; जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

Tue, 17 Jun 2025 01:11 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

बारिश ने पूरे प्रदेश के मौसम को बदल दिया है और लू जैसी परिस्थितियां किसी भी जनपद में नजर नहीं आई। लगभग सभी जगह तापमान सामान्य से नीचे आ गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में मानसून की आहट महसूस होने लगी है। सोमवार को लगभग पूरे प्रदेश में कहीं ज्यादा तो कहीं धीमी बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट महसूस की गई। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के 75 फीसदी जिलों में बारिश हुई। हीट वेव जैसे हालात कहीं नजर नहीं आए। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। बुधवार से प्रदेश के कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार शाम पांच बजे तक बरेली में सबसे ज्यादा बारिश 149.4 मिमी दर्ज की गई। सहारनपुर में भी 120 मिमी बारिश हुई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तराई क्षेत्र में सोमवार को अच्छी बारिश हुई। पूर्वांचल में भी ठीक-ठाक बारिश सोमवार को हुई। बारिश ने पूरे प्रदेश के मौसम को बदल दिया है और लू जैसी परिस्थितियां किसी भी जनपद में नजर नहीं आई। लगभग सभी जगह तापमान सामान्य से नीचे आ गया।

प्रदेश भर में तापमान में औसतन 2-4 डिग्री की गिरावट महसूस की गई, जो आगे तीन से चार दिन में 3-7 डिग्री तक हो सकती है। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश के बीच 40 से 50 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली और यही क्रम मंगलवार को भी जारी रहेगा। कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात की आशंका भी जताई जा रही है। 18 और 19 जून को भारी बारिश की चेतावनी भी मौसम विभाग की ओर से जारी की गई है।
विज्ञापन

आज यहां पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात के आसार
सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और आसपास के इलाकों में।

यह भी पढ़ें: UP: ईरान में फंसे प्रयागराज के 200 तीर्थयात्री और छात्र, उड़ानें रद्द होने से वापसी के सभी रास्ते बंद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें