फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: साइकिल चलाकर दिया फिटनेस का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर रविवार को शहर में कई आयोजन हुए। इसमें बड़ी संख्या में आमजन ने भाग लिया और फिटनेस का संदेश दिया। खेल प्राधिकरण ऑफ इंडिया (साई) के नेताजी सुभाष क्षेत्रीय केंद्र में रविवार विश्व साइकिल दिवस मनाया। जनेश्वर मिश्रा पार्क में संडे ऑन साइकिल पहल का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम ने फिट इंडिया और खेलो इंडिया की भावना को बढ़ावा दिया।
विज्ञापन

सुबह छह बजे योग और जुंबा सत्रों से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद पार्क में 12 किलोमीटर की साइकिल रैली निकाली गई। इसमें जनता की भारी भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम में मौजूद एथलीट अजय पटेलिया सिंह, राजन कुमार, सुमित कुमार, गौरव यादव और प्रियांशी प्रजापत को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
उधर, क्रीड़ा भारती की ओर से रविवार को राजधानी में एक साइकिल रैली निकाली गई। इसका उद्देश्य स्वस्थ और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली के लिए लोगों को प्रेरित करना था। 100 से अधिक साइकिलिस्टों ने इसमें उत्साह से भाग लिया। इस आयोजन में पैडलयात्री साइकिलिंग एसोसिएशन समेत कई संस्थाओं का सहयोग रहा। एमएलसी अंगद सिंह और इंजीनियर अवनीश सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाई। समापन समारोह में अंगद सिंह, इंजीनियर अवनीश सिंह और डॉ. आनंद किशोर पांडेय ने पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन

इसके अलावा क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से विश्व साइकिलिंग दिवस के अवसर पर एक साइकिल रैली का आयोजन किया। उपक्रीड़ाधिकारी मुशर्रफ अहमद ने रैली को हरी झंडी दिखाकर इसका विधिवत शुभारंभ किया। यह रैली सुबह छह बजे केडी सिंह बाबू स्टेडियम के मुख्य गेट नंबर एक से रवाना होकर खेल निदेशालय के मुख्य गेट पर खत्म हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें