फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्लोगन व भाषण से दिया नशा मुक्ति का संदेश

विज्ञापन
एकेटीयू में मनाया गया नशा मुक्ति पखवाड़ा।
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) में नशा मुक्ति अभियान पखवाड़ा के तहत बुधवार को नशे से मुक्ति पर आधारित भाषण व स्लोगन प्रतियोगिता हुई। साथ ही व्यसन से युवाओं को दूर रखने के लिए योग व प्राणायाम करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

स्लोगन लेखन में छात्रों ने नशे से दूरी पर आधारित स्लोगन लिखे। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अंशिता आशीष, द्वितीय स्थान पर आयुष राय एवं तृतीय स्थान अंकुश तिवारी रहे, जबकि स्लोगन प्रतियोगिता में पल्लवी श्रीवास्तव पहले, वंश सिंह दूसरे और श्रेया जायसवाल तीसरे स्थान पर रहीं। इस अवसर पर डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. ओपी सिंह, मोनिका यादव, डॉ. वर्षा शुक्ला, डॉ. पारुल सिंह, डॉ. रोहित प्रकाश, डॉ. विकास चौधरी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें