फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Congress: 1500 गांवों तक प्रियंका गांधी के संदेश को पहुंचाएगी अल्पसंख्यक कांग्रेस, तैयार हुई कार्ययोजना

Sun, 05 Mar 2023 11:38 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

अल्पसंख्यक कांग्रेस पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा का संदेश प्रदेश के 1500 गांवों तक पहुंचाएगी। इसके लिए प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस की बैठक में कार्ययोजना तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर हुई, जिसमें जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के चेयरमैन भी उपस्थित रहे। तय हुआ कि आपकी पार्टी- अपने गांव अभियान के प्रथम चरण के तहत 10 मार्च से 20 मार्च तक 1500 गांवों तक कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का संदेश पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने कहा कि अल्पसंख्यक कांग्रेस पूरी जिम्मेदारी के साथ प्रदेश में संगठन का काम मजबूती के साथ कर रही है। पार्टी ने 2024 के चुनाव के लिए कमर कस ली है।

विज्ञापन


पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय अब पुनः कांग्रेस की तरफ वापस आ रहा है। सिद्दीकी ने कहा कि चुनाव नजदीक है, इसलिए ये जरूरी है कि जो भी लोग 18 साल के हो गए हैं, उनका नाम निर्वाचन नामावली में शामिल कराया जाए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन सचिव अनिल यादव ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करने की सलाह दी।

ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा संघ परिवार, 2024 में 80 के लक्ष्य पर बनेगी रणनीति
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने पर फैसला जल्द, 13 मार्च को होगा फैसला


अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शाहनवाज आलम ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के ऊपर हो रहे अत्याचार और बुल्डोजर नीति के खिलाफ उनका संघर्ष जारी रहेगा। उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस आपकी पार्टी- अपने गांव अभियान के तहत 10 मार्च से 20 मार्च तक 1500 गांवों तक कांग्रेस का संदेश पहुंचाएगी। इस अभियान के तहत जिला अल्पसंख्यक कमेटी रोज दो गांवों में बैठक कर वहां प्रियंका गांधी का संदेश देगी और ग्राम सभा अध्यक्ष नियुक्त करेगी। वहीं शहर कमेटियां वकीलों, डॉक्टरों और शिक्षकों के बीच प्रियंका गांधी का संदेश देंगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें