भादर के रामगंज स्थित जनता इंटर कॉलेज सभागार में मेधावी छात्रा को सम्मानित करते प्रबंधक।-स्रोत :
भादर (अमेठी)। ब्लॉक क्षेत्र के रामगंज स्थित जनता इंटर कॉलेज सभागार में बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रबंधक कृष्णमुरारी सिंह की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में हाईस्कूल व इंटर के टॉपटेन मेधावियों का तिलक कर शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इसमें हाईस्कूल के देवांश मौर्य, चांदनी यादव, नंदिनी, अमन, अंजली, सौम्या, आर्यन, आदर्श, प्रियाशा व इंटर की शालिनी, कशिश, श्रेया, अंजू, नीलाक्षी, काजल, छाया, शालू, अनुराधा, अतुल शामिल रहे। सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे खिल गए। प्रबंधक ने मेधावियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम व लगन का परिणाम है कि टॉपटेन सूची में ज्यादातर छात्रों का अंक प्रतिशत 80 से 87 तक है। सभी मेधावी आने वाले समय में बेहतर शिक्षा ग्रहण कर अपना भविष्य उज्ज्वल बनाएं। इस दौरान विद्यालय के अध्यक्ष हौसिला प्रसाद सिंह, प्रधानाचार्य अमित सिंह, उप प्रधानाचार्य श्याम प्रताप सिंह, त्रिभुवन सिंह, जय प्रकाश सिंह, रवींद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।