फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वार्षिकोत्सव में मेधावी छात्राओं को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज में मनाया गया वार्षिकोत्सव।
विज्ञापन
लखनऊ। खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज में शनिवार को वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और लविवि के कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया। इस दौरान कॉलेज के ई-न्यूजलेटर, वार्षिक पत्रिका अपराजिता और पुनर्रचित ध्वज का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन


मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने छात्राओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों को पढ़ने और उनका अनुसरण करने की सीख दी। उन्होंने विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर जोर दिया। कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने कहा कि भारत की ज्ञान परंपरा प्राचीन काल से समृद्ध रही है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भी भारतीय ज्ञान परंपरा को महत्व दिया गया है। समारोह में बीए, बीकॉम, बीएड और परास्नातक कक्षाओं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ छात्रा कोमल जैन, सर्वश्रेष्ठ एनसीसी कैडेट अंजलि गौतम और सर्वश्रेष्ठ एनएसएस स्वयंसेवक सत्या सिंह को भी सम्मान मिला। छात्रा परिषद (अपराजिता मंच) के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। प्राचार्या प्रो. अंशु केडिया ने कॉलेज की उपलब्धियों और चुनौतियों पर प्रकाश डाला। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रो. अश्विनी कुमार मिश्रा ने छात्राओं के साथ उनके अभिभावकों को सम्मानित करने की पहल को प्रेरक बताया। प्रबंधक उत्कर्ष अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया।

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज में मनाया गया वार्षिकोत्सव।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें