फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राजधानी में पारा फिर 30 डिग्री के पार

विज्ञापन
बीरबल साहनी मार्ग पर धूप से बचने के लिए छतरी लगाए ठेले-खोमचे वाले।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन


लखनऊ। राजधानी में माैसम लगातार गर्मी की ओर बढ़ रहा है। दिन की धूप अब लोगों को परेशान करने लगी है। धूप में तपिश बढ़ने का ही परिणाम था कि मंगलवार को राजधानी में एक बार फिर से अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार चला गया। इससे पहले 20 फरवरी को इस सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।



मौसम में बदलाव का असर लोगों की दिनचर्या पर भी पड़ा है। दिन में गर्म कपड़ों से लोगों ने पूरी तरह से दूरी बना ली है। सुबह और रात में घर से बाहर रहने पर हल्के गर्म कपड़ों से ही काम चल जा रहा है। रात में अब मोटी रजाई की जगह लोग पतले कंबल का इस्तेमाल करने लगे हैं। बहुत से लोगों को बिना पंखा चलाए नींद नहीं आ रही। मंगलवार को धूप इतनी तेज थी कि दोपहर में लोग छांव तलाशते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन




मौसम में बड़े बदलाव के संकेत नहीं



आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम में बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। ऐसे में दिन और रात दोनों के तापमान में क्रमश: बढ़ोतरी होगी। मंगलवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 1.3 डिग्री बढ़त के साथ 30.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़त के साथ 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें