फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आया मजदूर, गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पारा के बुद्धेश्वर चौराहे के पास सोमवार देर रात अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली डिवाइडर पर चढ़ गई। उस पर सवार हरदोई के गडरिया खेड़ा नेवादा निवासी मजदूर रोहित (15) पर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

पिता अर्जुन के मुताबिक रोहित सरकारी स्कूल में कक्षा नौ का छात्र था। उन्होंने बताया कि गांव में रहने वाला विनोद कुमार एक भट्ठे पर ट्रैक्टर ट्राली चलाता है। सोमवार रात आठ वह रोहित को मजदूरी के लिए बुलाकर ले गया। भट्ठे से ईंटें लादकर टन्ना व सचिन के साथ दोनों लखनऊ के पारा आए और ईंट उतारकर रात को लौटने लगे। रोहित व एक अन्य मजदूर साइड सीट पर बैठे थे।

बुद्धेश्वर चौराहे के पास स्पीडब्रेकर देख विनोद ने ब्रेक लगाया, जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। इससे रोहित नीचे आ गया और ट्रैक्टर का पिछला पहिया उसकी कमर पर चढ़ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद विनोद भाग निकला। अन्य मजदूरों ने ट्रैक्टर मालिक सुनील व रोहित के परिजनों को सूचना दी। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।



इकलौते बेटे की मौत से छाया मातम

रोहित के पिता अर्जुन एक पैर से दिव्यांग हैं। परिवार में मां संजू देवी और छोटी बहन प्रियंका हैं। देर रात रोहित की मौत की खबर पहुंची तो घर में कोहराम मच गया। अर्जुन ने ट्रैक्टर चालक विनोद कुमार पर बेटे को जबरन मजदूरी करने के लिए ले जाने व लापरवाही से उसकी मौत का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें