फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शारजाह पोर्ट में मर्चेंट नेवी के थर्ड इंजीनियर की मौत; शव पहुंचा घर तो बिलख उठे घरवाले

Sat, 05 Jul 2025 12:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

शारजाह पोर्ट में मर्चेंट नेवी के थर्ड इंजीनियर की मौत हो गई। वह नई शिप शुरू करने के लिए दुबई गए थे। उनका शव लखनऊ स्थित पैतृक घर पहुंचा तो घरवाले बिलख उठे। मौजूद लोग उन्हें ढांढस बंधाते रहे। 
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में इंदिरा नगर सेक्टर-12 के रहने वाले अनुराग तिवारी की शारजाह में मौत हो गई। शनिवार को उनका शव पैतृक आवास पहुंचा। बेटे की लाश देख घरवाले चीख उठे। रिश्तेदार और पड़ोसी परेशान परिजनों को ढांढस बंधाते रहे। 

विज्ञापन


बताया गया कि अनुराग तिवारी (33) मर्चेंट नेवी में थर्ड इंजीनियर थे। सिनर्जी एरेबिसा सी-शिपिंग कंपनी की ओर से नई शिप को शुरू करने के लिए 19 जून को दुबई गए थे। 28 जून तक वह होटल में रुके थे। वहां से शारजाह पोर्ट पहुंचे थे। वहां पर उनकी मौत हो गई। 

अनुराग के पिता अनिल तिवारी लेसा के चीफ इंजीनियर पद से सेवानिवृत्त हैं। छोटा भाई मयंक तिवारी एडवोकेट है। मां दीपा तिवारी गृहिणी हैं। बेटे की मौत की खबर ने परिवार को तोड़ कर रख दिया। भैंसा कुंड में उनका अंतिम संस्कार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें