फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मर्चेंट नेवी के कैप्टन से जमीन के नाम पर 20 लाख ठगे

Thu, 24 Jul 2025 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। उन्नाव में प्लॉट दिलाने का झांसा देकर मर्चेंट नेवी में तैनात कैप्टन कपिल शर्मा से 20 लाख रुपये ऐंठ लिए गए। कोर्ट के आदेश पर पीजीआई थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



पीजीआई के वृंदावन योजना के नीलगिरी एन्क्लेव निवासी पिल शर्मा के मुताबिक 2022 में उन्नाव में जमीन खरीदने के लिए उनकी मुलाकात झांसी के बुधौलिया हजरयाना बड़ा बाजार निवासी हृदेश से हुई। आरोपी ने उन्हें उन्नाव में एक प्लॉट दिखाया। पीड़ित ने एडवांस के तौर पर कई बार में 20 लाख रुपये खाते में भेज दिए। इसके बाद पीड़ित कपिल ने जमीन की रजिस्ट्री के लिए बात की तो आरोपी टालमटोल करने लगा। परेशान होकर पीड़ित ने अक्तूबर 2024 में हृदेश को कॉल कर अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित कपिल ने छानबीन की तो पता चला कि हृदेश के खिलाफ झांसी में धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। पड़ताल में पता चला कि उक्त प्लॉट किसी और का है। 20 लाख की ठगी का एहसास होने पर पीड़ित कपिल ने थाने और अधिकारियों के पास शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर हृदेश बुधौलिया के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें