फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक रूप से विक्षिप्त ने एक को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, दो की हालत गंभीर, देखें वीडियो..

Fri, 06 Oct 2017 07:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
घर की छत पर विक्षिप्त
विज्ञापन
गोमतीनगर के विपुल खंड इलाके में एक विक्षिप्त ने सो रहे तीन लोगों पर डंडे से हमला बोल ‌दिया। हमले में एक की मौत हो गई जबकि बाकी दो को गंभीर चोंटे आई हैं।
विज्ञापन


विक्षिप्त का आतंक यहीं समाप्त नहीं हुआ, काबू करने के लिए पहुंची पुलिस पर भी उसने पत्‍थरों से हमला बोल दिया। घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस उस पर काबू कर पाई।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अजय कुमार, राजकुमार और मोनू विपुल खंड में अरविंद यादव के निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे थे। गुरुवार शाम तीनों वहीं सोए थे।
विज्ञापन


वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-लखनऊ में हुआ दिल दहला देने वाला हत्याकांड

रात को नेपाल निवासी पवन पुरी घर में दाखिल हुआ और डंडे से अजय पर हमला बोल दिया। राजकुमार और मोनू ने बचाने का प्रयास किया तो उन पर भी हमला बोल दिया। दोनों वहां से अपनी जान बचाकर भागे। 

घटना को अंजाम देने के बाद मानसिक रूप से विक्षिप्त पवन घर की छत पर चढ़ गया और दीवार पर चढ़कर घंटों तांडव करता रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्त के बाद उस पर काबू पाया। घायल राजकुमार को ट्रामा और मोनू को लोहिया में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें