गुडंबा। मानसिक रूप से कमजोर किशोर से दुष्कर्म करने के आरोपी मुन्ना को गुडंबा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इलाके के व्यक्ति का 17 वर्षीय बेटा मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है।
पीड़िता पिता के मुताबिक उनका बेटा 22 जून को पड़ोस में खेल रहा था। तभी मुन्ना उसे बहाने से पास में बने अर्धनिर्मित मकान में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। 23 जून की रात बेटे ने उन्हें खुद के साथ हुई घटना की जानकारी दी। इंस्पेक्टर गुडंबा ने बताया कि 25 जून को एफआईआर दर्ज की गई थी। शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।