फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मानसिक रूप से बीमार किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 07 Dec 2025 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। गोसाईंगंज निवासी मानसिक रूप से बीमार 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी जगदीश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की भाई ने आरोपी के खिलाफ शुक्रवार को गोसाईंगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव के मुताबिक चार दिसंबर की शाम आरोपी जगदीश किशोरी को बहाने से बुलाकर साथ ले गया। घर के पीछे बनी एक झोपड़ी में उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इस बीच किशोरी को तलाशते हुए उसकी भाभी झोपड़ी में पहुंचीं तो आरोपी को किशोरी के साथ गलत काम करते देख शोर मचा दिया। इस पर जगदीश वहां से भाग गया। एसीपी ने बताया कि दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी जगदीश (52) को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह खेती-किसानी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें