फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: अवध एक्सप्रेस के यात्री ने खोला शौचालय का दरवाजा, लटका मिला शव

Fri, 19 Jul 2019 03:32 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
suicide
विज्ञापन
मुंबई से गोंडा जा रहे मानसिक मंदित यात्री ने ट्रेन के शौचालय में फांसी लगा ली। ऐशबाग जीआरपी चौकी के प्रभारी बलजीत यादव के मुताबिक, बलरामपुर निवासी मो. अली अपने भाई कलाम के साथ अवध एक्सप्रेस के सामान्य कोच से गोंडा जा रहा था। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को ट्रेन जब कानपुर से चली तो मो. अली शौचालय गया और लोवर के नारे से पाइप के सहारे फांसी लगा ली। ऐशबाग में शव उतार कर पोस्टमार्टम को भिजवाया गया। इस कारण ट्रेन 90 मिनट देरी से रवाना हो पाई।

बताया गया कि 19037 अवध एक्सप्रेस बांद्रा से गोरखपुर जा रही थी। बलरामपुर निवासी मोहम्मद अली (30 वर्ष) अपने छोटे भाई कलाम के साथ बांद्रा से गोंडा जा रहे थे। मोहम्मद अली का उपचार बलरामपुर में चल रहा था। वह दोबारा उपचार के लिए भाई के साथ आ रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन के कानपुर से छूटने के बाद मोहम्मद अली शौचालय गया था। बहुत देर तक वह बाहर नहीं निकला ट्रेन सुबह 6:40 बजे ऐशबाग स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर पहुंची। यहां बाहर खड़े यात्रियों ने देखा कि शौचालय के भीतर एक युवक फांसी पर झूल रहा है।

इसकी सूचना बोगी के दूसरे यात्रियों को दी गई। चौकी प्रभारी बलजीत यादव ने बताया कि मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने फांसी लगाई है। परिवार के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन वह कोई कारण नहीं बता सके। बोगी के अन्य यात्रियों के भी बयान दर्ज किए गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें