फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन घोटाला : ईडी के पास पहुंचा गायत्री प्रजापति की हजारों करोड़ की काली कमाई का चिट्ठा

Fri, 19 Jul 2019 03:01 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
खनन घोटाले में गायत्री प्रसाद प्रजापति की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ के बीच एक शिकायतकर्ता ने गुरुवार को ईडी को 1717 पेज के दस्तावेज उपलब्ध कराए हैं। दावा किया गया है कि इसमें गायत्री प्रजापति के 14 हजार करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति का ब्योरा है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक कृष्ण कुमार सिंह की ओर से उपलब्ध कराए गए दस्तावेज में कहा गया है कि 194 लोगों के नाम से गायत्री ने ये संपत्ति अर्जित की है। शिकायतकर्ता का दावा है कि गायत्री ने 17 अलग-अलग कंपनियां बनाकर उसमें अवैध खनन से हुई काली कमाई का निवेश किया। 

कंपनियां गायत्री के रिश्तेदारों और उनके करीबियों के नाम पर हैं। सूत्रों का कहना है कि इससे संबंधित दस्तावेज ईडी को पूर्व में भी उपलब्ध कराए जा चुके हैं, जिसकी जांच चल रही है। ईडी के अधिकारी उपलब्ध कराए गए दस्तावेज का अध्ययन कर रहे हैं। इस आधार पर आगे कार्रवाई हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ईडी ने केजीएमयू से मांगा गायत्री का हेल्थ रिपोर्ट कार्ड

गायत्री से केजीएमयू में ईडी की पूछताछ तीसरे दिन गुरुवार को भी जारी रही। सूत्रों का कहना है कि वह पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है और बीमारी की आड़ में पूछताछ से बचने की कोशिश कर रहा है। 

गायत्री की हरकतों से परेशान ईडी ने अब केजीएमयू के डॉक्टरों से उसका पूरा हेल्थ रिपोर्ट कार्ड और इलाज का ब्योरा मांगा है। ताकि यह पता चल सके कि बीमारी से उसे वाकई में पूछताछ में कोई तकलीफ हो रही है या फिर जांच एजेंसी के सामने वह बहाना बना रहा है। सूत्रों का कहना है कि गायत्री से शुक्रवार को भी पूछताछ जारी रहेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें