फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दशक बाद फिर आमने सामने दो धुरंधर

Mon, 21 Apr 2014 11:49 AM IST
रमाकांत तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
1984 के अमेठी लोकसभा चुनाव में मेनका गांधी की हार के अहम किरदारों में शुमार संजय सिंह तीन दशक बाद फिर उनके सामने होंगे।
विज्ञापन


अमेठी में राजीव गांधी से मिली शिकस्त के बाद मेनका गांधी पहली बार अपने बेटे वरुण गांधी की राह आसान बनाने के लिए यहां पहुंच रही हैं तो संजय सिंह अपनी पत्नी अमीता सिंह के लिए मैदान-ए-जंग में डटे हैं।

बदले सियासी परिवेश में यहां चुनाव प्रचार के दिलचस्प होने के आसार बढ़ गए हैं। अपने पति संजय गांधी की मौत के बाद 1984 में मेनका गांधी ने संजय विचार मंच से अमेठी से चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन


उनका सीधा मुकाबला अपने जेठ और कांग्रेस उम्मीदवार राजीव गांधी से था।

राजीव के थे करीबी

चुनाव में कभी संजय गांधी के साथ अपनी सियासी पारी शुरू करने वाले डॉ. संजय सिंह कांग्रेस उम्मीदवार राजीव गांधी के खास सारथी थे। उस चुनाव में मेनका गांधी को बड़ी शिकस्त मिली थी।

नतीजों के बाद मेनका ने चुनाव में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप भी लगाया था। तीन दशक बाद मेनका गांधी अपने पुत्र वरुण गांधी के चुनाव प्रचार के लिए मई के पहले हफ्ते में सुल्तानपुर पहुंच रही हैं।

सुल्तानपुर में मेनका का मुकाबला अन्य प्रत्याशियों के अलावा कांग्रेस प्रत्याशी अमीता सिंह से भी है।

अमीता सिंह का चुनाव संचालन उनके पति डॉ. संजय सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन

संजय ने की थी मेनका की खिलाफत

ऐसे में मेनका गांधी का सामना सांसद डॉ. संजय सिंह से होना एक बार फिर तय माना जा रहा है। अंतर केवल इतना है कि तब संजय सिंह ने राजीव गांधी के लिए मेनका की मुखालफत की थी।

इस बार वे अपनी पत्नी अमीता सिंह के लिए मैदान में हैं। मेनका गांधी भी खुद के बजाए बेटे वरुण गांधी के लिए संजय सिंह के सामने होंगी।

डॉ. संजय सिंह पहले से ही चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी वरुण गांधी पर लगातार हमलावर हैं।

मेनका गांधी के सुल्तानपुर पहुंचने के बाद कैसे सियासी हमले होंगे, यह भले ही अभी साफ न हो लेकिन प्रचार अभियान के दिलचस्प होने के आसार बढ़ गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें