फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में मेनका गांधी बोलीं, पति संजय गांधी के अधूरे सपनों को पूरा करूंगी

Tue, 02 Apr 2019 04:06 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी सुल्तानपुर में लगातार प्रचार कर रही हैं। मंगलवार को गंगापुर भुलिया में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा सुल्तानपुर से हमारा एक खास रिश्ता है। मेरे पति यहां आते थे। मेरे बेटे वरुण गांधी ने पिछले पांच साल में जी जान लगाकर यहां विकास किया और सांसद के रूप में मिलने वाली अपनी सेलरी से लोगों की मदद की। अगर मुझे जीत मिलती है तो मैं अपने पति के सपनों को पूरा करूंगी।

विज्ञापन


मेनका ने कहा कि मैं सात बार पीलीभीत से सांसद रही हूं। कभी न जाति देखी, न धर्म देखा। हमेशा पीलीभीत की जनता की मदद की।

उन्होंने विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी सरकार के शासनकाल में देश भीतर व बाहर दोनों ही तरफ से सुरक्षित है।



विज्ञापन
विज्ञापन

मेनका गांधी ने बताया, कैसे किया पीलीभीत में काम



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें