रोजगार मेले का शुभारंभ करतीं मेनका गांधी।
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा सांसद मेनका गांधी अपने संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर के दौरे पर हैं। बुधवार को उन्होंने जिले में रोजगार मेले का शुभारंभ करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के युवाओं को रोजगार मिलेगा और क्षेत्र का विकास होगा।
इसके बाद उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा की उपस्थिति में मोतिगरपुर से ढेमा, बेलवारे, दोस्तपुर होते हुए अखंडनगर तक जाने वाली बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उन्होंने कहा कि हम क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का निदान करने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। क्षेत्र में सुविधाएं बढ़ें और लोगों को रोजगार मिले ये हमारी प्राथमिकता है।