जनसभा को संबोधित करतीं मेनका गांधी।
- फोटो : amar ujala
सुल्तानपुर में केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी लगातार प्रचार कर रही हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार को बरौसा में जनसभा करते हुए बसपा व विपक्ष के नेताओं पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि बसपा के लोग टिकट बेचने में गर्व करते हैं। इस बार 15-15 करोड़ में टिकट दिए हैं। उन्होंने जनता से कहा कि आप लोग खुद सोचिए कि ऐसे लोग अगर चुनाव में जीतेंगे तो आपसे ही 30 करोड़ रुपये वसूलेंगे।
वसूली के लिए वह प्रधान के पास जाएंगे। व्यापारियों के पास जाएंगे। इसलिए भाजपा को वोट करें। भाजपा जनता का विकास करना चाहती है। 15 करोड़ रुपये में टिकट खरीदने वाले 30 करोड़ वसूलते हैं।