इसी बीच रामसंवारे व गोली ने मिलकर नानबाबू (23) की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों ने शव को एक बोरे में भरकर गांव के समीप जंगल में फेंक दिया और फरार हो गए। छोटे बेटे की हत्या के बाद वीरे किसी तरह से छुपते-छुपते थाना वजीरगंज पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रमईपुर जंगल से नानबाबू के शव को बरामद कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मामले में वीरे राजभर ने थाना वजीरगंज में अपने आरोपी बेटे रामसंवारे व गोली के खिलाफ हत्या व साक्ष्य छिपाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना वजीरगंज के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दूबे ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापा मारा जा रहा है।