फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आपत्तिजनक टिप्पणी पर प्रतिकुलपति को ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभाग के शिक्षक डॉ. अमित कुशवाहा के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस से जुड़े नेताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर एनएसयूआई ने नाराजगी जताई है। छात्र संगठन ने शिक्षक पर कार्रवाई की मांग के साथ माफी मांगने की बात कही है।
विज्ञापन




छात्रों के दल ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में प्रतिकुलपति प्रो. मनुका खन्ना से मुलाकात कर उन्हें कुलपति के नाम संबोधित ज्ञापन दिया। इसमें शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने की मांग की है। कहा गया कि शिक्षक की टिप्पणी से विवि की छवि धूमिल हुई है। ज्ञापन देने वालों में शुभम खरवार, विराट शेखर, हर्षित, रंजीत आदि छात्र शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें